फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of women at Anganwadi center for not getting nutrition

पोषाहार न मिलने पर आगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं का हंगामा

Tue, 28 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar of women at Anganwadi center for not getting nutrition
अमीनगर सराय (बागपत)। लुहारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को पोषाहार का वितरण नहीं होने पर महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने आंगनबाड़ी पर पोषाहार वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को पुष्टाहार लेने पहुंची महिलाओं का कहना था कि केंद्र पर कई-कई माह में पोषाहार का वितरण किया जाता है। आंगनबाड़ी अपनी मर्जी से पोषाहार का वितरण करती है। पोषाहार वितरण में लाभार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है। हंगामा करने वाली महिलाओं ने फोन पर अधिकारियों से आंगनबाड़ी की शिकायत की। आंगनबाड़ी सुशीला का कहना है कि उन्हें 98 बच्चों की लिस्ट मिली है, जबकि 48 बच्चों के खाद्यान्न की पूर्ति हुई है। सीडीपीओ शीतल वर्मा का कहना है कि आपूर्ति कम होने की वजह से सभी बच्चों को पोषाहार का वितरण नहीं हो पा रहा है। कुछ बच्चो को इस महीने व कुछ बच्चों को अगले महीने पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। आपूर्ति होने पर नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed