फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of farmers for not getting the slip in time

समय से पर्ची नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

Sun, 19 Jan 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers for not getting the slip in time
समय से पर्ची नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

खेकड़ा। गांव सुभानपुर व अब्दुलपुर के किसानों ने सामान्य प्रजाति गन्ने की इंडेंट (पर्ची) नहीं मिलने पर हंगामा कर मिल प्रशासन से पर्ची भिजवाने की मांग की। इस समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

खेकड़ा क्षेत्र के गांव सुभानपुर व अब्दुलपुर के किसान पर्ची के लिए परेशान है। रविवार दोपहर में परेशान किसान गांव के मुख्य मार्ग पर जुटे और हंगामा करने लगे। इस दौरान किसानों ने बागपत शुगर मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर कहा कि मिल प्रबंधन की ओर से सामान्य वर्ग की पर्चियां लगाई गई थी। कैलेंडर के अनुसार ही उनकी पर्ची आनी चाहिए थी लेकिन इसे जारी होने की तिथि के बाद भी मिल प्रशासन पर्ची नहीं दे रहा है। मिल प्रबंधन की ओर से पर्ची नहीं भिजवाने के चलते खेतों में छिला पड़ा गन्ना सूख रहा है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। साथ ही खेतों में किसान गेहूं व प्याज आदि की फसल नहीं बो पा रहे है। आक्रोशित किसानों ने मिल प्रबंधन से अविलंब पर्ची दिलवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर शुगर मिल पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान वेदप्रकाश, देवेंद्र, श्रीओम, सतपाल, विकास, संजय, मौहन, हरबीर, दिनेश, सतीश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed