{"_id":"5e1cb3068ebc3e87b6799bc9","slug":"uproar-among-consumers-of-three-villages-for-not-getting-ration-baraut-news-mrt46365628","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलनें पर तीन गांवो के ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलनें पर तीन गांवो के ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने पर तीन गांवों के उपभोक्ताओं का हंगामा
बड़ौत। बड़का गांव में सभाखेड़ी, गुराना आदि तीन गांवों के राशन डीलर पर राशन नहंी बांटने का आरोप लगाकर काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। काफी समय बाद आपूर्ति अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने राशन डीलर की जांच की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बुधवार को वे तहसील में धरना देंगे।
बड़का गांव स्थित राशन डीलर के खिलाफ काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि राशन डीलर दबंग लोगों को राशन बांटकर बाकी बाजार में बेच देता है। यदि ग्रामीण राशन डीलर से राशन मांगते है तो उनके साथ अभद्रता करता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने एक घंटे तक हंगामा किया और अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग की। काफी समय बाद आपूर्ति अधिकारी राहुल पटेल, एआरओ ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो उनसे भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने राशन डीलर का स्टॉक चेक किया तो वह खाली मिला। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी। बाद में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक कारवाई नहीं हुई तो बुधवार को वे तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इस्लाम, रणधीर, इरफान, राजीव, अय्यूब, सत्तार, इकराम, डॉ. मैनपाल, महेश, भीम सिंह, ओमे, मुरारी, विजय, दिनेश आदि शामिल रहें।