{"_id":"62167a54cddd33068f3dc4ef","slug":"uproar-against-the-reduction-of-sugarcane-farmers-baghpat-news-mrt578091317","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगा हंगामा, किसानों ने तौल भी बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगा हंगामा, किसानों ने तौल भी बंद कराई
विज्ञापन
बागपत के फैजुल्लापुर गांव स्थित क्रय केन्द्र पर हंगामा करते किसान
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव के पहुंचने पर मशीन बदलवाई, किसानों ने इंडेंट बढ़ाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजल्लापुर गांव में बुधवार को किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, तौल बंद भी करा दी। गन्ना सचिव ने जांच के बाद मशीन बदलवाई। इसके साथ किसानों ने अन्य क्रय केंद्र लगवाने तथा इंडेंट बढ़वाने की मांग उठाई।
फैजल्लापुर गांव में रमाला शुगर मिल का क्रय केंद्र है। वहां फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, नैथला गांव के किसान गन्ना डालते हैं। वहां किसान गन्ना लेकर पहुंचे तो एक क्विंटल 20 किलो की घटतौली मिलने पर हंगामा कर दिया। वहीं, किसानों ने तौल बंद करा दी। इसके बाद डीसीओ से फोन पर बात की तो गन्ना सचिव अनिल कुमार पहुंचे। उनके द्वारा जांच कराने पर मशीन में खराबी मिली। इस पर उन्होंने मशीन बदलवाकर तौल शुरू कराई। वहां फैजपुर निनाना के प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने सचिव को बताया कि तीन गांवों के एक सत्र की ढाई लाख क्विंटल की पेराई है, जबकि तौल तीन-चार दिन में एक बार होती है। उसमें भी एक-एक बुग्गी नैथला, फैजल्लापुर व फैजपुर निनाना से आती हैं। जिससे वहां विवाद होने की स्थिति बन जाती है। इसलिए एक अन्य क्रय केंद्र शुरू कराने के साथ ही इंडेंट बढ़वाने की मांग की गई।