फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar, abuses after stopping BJP District President's car

Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकने पर हंगामा, गाली-गलौच

Fri, 27 Oct 2023 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar, abuses after stopping BJP District President's car
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में जाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की गाड़ी रोकने को लेकर हंगामा हो गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिपाही पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया। वहीं सिपाही ने जिलाध्यक्ष के साथ आए युवक पर वर्दी पकड़ने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य पुलिस कर्मियों ने मामला किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कालेज के मैदान की तरफ के रास्ते पर पुलिस कर्मी बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी भी बैरिकेडिंग पर रोक ली गई। इसको लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सिपाही से कहासुनी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिपाही से कहा कि गाड़ी रोकने की तेरी हिम्मत कैसे हुई तो सिपाही ने कहा कि तेरी भी कोई औकात नहीं है। इसके बाद वहां माहौल ज्यादा बिगड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिपाही पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया। साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी भी दी। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया। फिर भाजपा जिलाध्यक्ष गाड़ी लेकर अंदर चले गये। बताते चलें इस पूरे प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed