फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Vineet Jain of Baghpat topper in the country in UPSC ESE, got success in first attempt

UP: बागपत के विनीत जैन यूपीएससी ईएसई में देश में टॉपर बने, पहले ही प्रयास में पाई सफलता

Wed, 22 Nov 2023 07:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Nov 2023 07:08 PM IST
सार

 विनीत जैन ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी ईएसई की परीक्षा में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनकी कामयाबी पर परिजनों ने खुशी जताई है। वहीं कस्बे में लौटने पर उनके स्वागत की बात कही  है।

विज्ञापन
UP: Vineet Jain of Baghpat topper in the country in UPSC ESE, got success in first attempt
विनीत जैन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ौत छपरौली कस्बा के रहने वाले विनीत जैन ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी ईएसई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में प्रथम रैंक प्राप्त की। सूचना पर परिजनों व कस्बावासियों ने खुशी जताई और विनीत जैन का छपरौली पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


दरअसल, छपरौली कस्बे के रहने वाले अजय जैन हाल मेें बड़ौत डाकघर में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। वे पिछलें दस सालों से दिल्ली के शाहदरा में परिवार समेत रहते है। उनके तीन बेटे विनीत, पुनीत जैन व उदित जैन है। तीनों ही पढ़ाई में पहले से ही होनहार रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Snaan 2023: गंगा किनारे बसने लगी तंबुओं की नगरी, स्नान मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग की तरफ यूपीएससी ईएसई 2023 के फाइनल रिजल्ट को जारी किया गया है। जिसमें अजय जैन के बड़े बेटे विनीत जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही प्रयास मेंं ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल की। सूचना पर परिजनों ने खुशी जताई।

10 घंटे की पढ़ाई में हासिल किया मुकाम
इस समय विनीत जैन इंजीनियर्स इंडिया लिमिडेट कंपनी विशाखानटम में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नौकरी करते हुए 10 घंटे की कड़ी पढ़ाई के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है।

विनीत जैन ने शामली के सैंट फ्रासिंस स्कूल से 10वीं व 12वीं शामली के ही एक अन्य स्कूल से पास की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी पालक्कड़ केरल से बीटेक पास की। इसके बाद उन्होंने गेट की परीक्षा पास की। गेट परीक्षा में भी उन्होंने 11वीं रैंक हासिल की थी।

बेटे की सफलता पर पिता का सीना हुआ चौड़ा, मां भी खुश
बेटे की सफलता पर सहायक अधीक्षक डाकघर बड़ौत अजय जैन का सीना चौड़ा हो गया। उन्होंने खुशी जताई। वहीं बेटे की सफलता पर मां शैली जैन भी काफी खुशी है। आपको बता दे कि विनीत जैन के छोटे भाई पुनीत जैन हैदराबाद में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है, जबकि छोटे भाई उदित जैन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जौधपुर से एलएलबी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed