{"_id":"613659d08ebc3eb6cd3026eb","slug":"up-took-over-the-leadership-of-the-farmers-movement-baghpat-news-mrt5549522178","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में अब यूपी का दबदबा, संयुक्त मोर्चा में अगुवाई भी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में अब यूपी का दबदबा, संयुक्त मोर्चा में अगुवाई भी करेंगे
विज्ञापन
यूपी ने संभाला किसान आंदोलन का नेतृत्व
बागपत। नए कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसान आंदोलन नौ महीने से बदस्तूर जारी है। आंदोलन में पहले पंजाब के नेताओं का दबदबा था। अब नेतृत्व यूपी ने संभाल लिया है। मुजफ्फरनगर महापंचायत के बाद स्थिति बदली है। यहां तय हो चुका है कि अब यूपी के किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह समेत अन्य ही आंदोलन की अगुवाई करेंगे। पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसान नेता इनका सहयोग करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा में भले ही 40 संगठनों को शामिल किया गया, लेकिन पंजाब की 32 जत्थेबंदियां खुद ही फैसला लेकर उसे लागू करती थीं। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के बाद यूपी व हरियाणा के किसानों को तवज्जो मिलनी शुरू हुई। दरकते आंदोलन को इन दोनों राज्यों के किसानों ने दोबारा खड़ा कर दिया। इसके बावजूद आंदोलन की रूपरेखा पंजाब के किसान ही तय करते रहे, परंतु वे अन्य संगठनों से सहमति लेने लगे थे। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल नेताओं को लगता है कि यूपी में आंदोलन को व्यापक स्तर पर खड़ा करके ही सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की पकड़ यूपी के साथ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान तक के किसानों पर मानी जा रही है। मुजफ्फरनगर महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने देखा कि अन्य राज्यों के मुकाबले यहां कई गुना ज्यादा भीड़ महापंचायत में पहुंची है। इस तरह हरियाणा व पंजाब के अंदर भी महापंचायत की गई थीं। इनका असर अब संयुक्त किसान मोर्चा में दिखाई देगा, जहां यूपी के किसान नेताओं के सहारे फैसले लिए जाएंगे।
किसानों के हक के लिए आंदोलन किया जा रहा है। मिशन यूपी से सरकार पर दबाव बनेगा। महापंचायत में जिस तरह भीड़ उमड़ी है, उससे सरकार को समझना चाहिए। यूपी के किसान नेताओं को आगे आने के लिए कहा है, जिससे आंदोलन को प्रभावी तरीके से चलाया जा सके। जहां तक राकेश टिकैत की बात है, तो वह किसानों के बड़े नेता हैं।
विज्ञापन
-दर्शनपाल, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा
किसानों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे किसानों की खातिर पूरी तरह निभाएंगे। अब भारत बंद को सफल बनाने में लगे हैं। मिशन यूपी भी प्रभावी तरीके से गांव-गांव तक चलाया जाएगा।
-राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू