फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Roadways buses of Baghpat will run through Pilana, Chandinagar

UP : बागपत की रोडवेज बसें पिलाना, चांदीनगर से होकर चलेंगी, जान लें क्या रहेगा रूट

Wed, 02 Oct 2024 11:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 11:46 PM IST
सार

टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण यह मार्ग परिवर्तित किया गया है। आगामी डेढ़ साल तक रोडवेज बसों का संचालन इसी मार्ग से किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Roadways buses of Baghpat will run through Pilana, Chandinagar
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम की मेरठ से बागपत तक चलने वाली रोडवेज बसें जल्द ही पिलाना भट्ठा, ढिकोली, चांदीनगर से होकर चलेंगी। टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण यह मार्ग परिवर्तित किया गया है। आगामी डेढ़ साल तक रोडवेज बसों का संचालन इसी मार्ग से किया जाएगा।
विज्ञापन

 

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में इन दिनों रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है। यह निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल तक चलेगा। ओवरब्रिज के निर्माण के कारण मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी में सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अभी रोडवेज बसें मेरठ से टटीरी तक चल रही हैं। वहां से करीब छह किलोमीटर का सफर यात्री अन्य साधनों ई-रिक्शा आदि से कर रहे हैं। परिवहन निगम ने अब बागपत की बसों के लिए नए मार्ग का चयन किया है। भैंसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि मेरठ से बागपत तक बसों का संचालन कराने के लिए नए मार्ग पर मंथन किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलाना भट्ठे से बसें ढिकोली, चांदीनगर, चमरावल, पांची, खट्टा होकर बागपत जाएंगी। टिकट मशीन में इस नए मार्ग का शेड्यूल डाला जा रहा है, किराया भी तय किया जा रहा है। जल्द इस कार्य को पूरा करके बसों का संचालन इसी मार्ग से किया जाएगा। परिवहन निगम का प्रयास है कि गंतव्य तक बसों का चलाया जाए।
 
विज्ञापन

बड़ौत की बसें बिनौली से होकर जाएंगी
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बरनावा में हिंडन नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद है। भैंसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि रोडवेज बसें कैथवाड़ी से कल्याणपुर, पुरा महादेव, अमीनगर सराय, बिनौली होकर बड़ौत जाएंगी। पहले अमीनगर सराय से कैडवा, पुट्ठी, गुराना से बसें चल रही थीं। अब सभी बसें अमीनगर सराय से बिनौली होकर बसें चल रही हैं। इस मार्ग पर किराया भी संशोधित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed