{"_id":"6387abc0c16636634c32eab1","slug":"up-police-constable-died-during-treatment-baghpat-news-mrt615793795","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 01 Dec 2022 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:07 PM IST
सार
Baghpat News : यूपी पुलिस के सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस में तैनात गांगनौली निवासी सिपाही की गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गांगनौली निवासी सिपाही अनुज राठी (29) पुत्र स्वर्गीय अशोक राठी सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात था। उसका परिवार मां राजेश देवी, पत्नी पिंकी, बेटा सूर्य सहारनपुर में ही रह रहे हैं। गांगनौली गांव में रह रहे अनुज राठी के चाचा संजीव राठी ने बताया कि बीती 27 नवंबर को अनुज ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था अचानक पेट में दर्द हुआ। उसे पहले सहारनपुर फिर देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
उसकी बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में सिपाही का छोटा भाई अंकित व चाचा का परिवार व बाबा पलटू सिंह रहते हैं।
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह