फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Video of making roti by spitting in Baghpat goes viral, people say eat food at dhaba

UP News: बागपत में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, जमीयत ने कहा- इस्लाम में ऐसा करना हराम

Tue, 24 Sep 2024 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Sep 2024 09:46 PM IST
सार

बागपत में एक होटल पर कारीगर थूक लगाकर तंदूर में रोटी डालता दिखाई दे रहा है। ढाबे के बाहर कार में बैठे युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ढाबे पर नरेश चिकन कॉर्नर का बोर्ड लगा है।

विज्ञापन
UP News: Video of making roti by spitting in Baghpat goes viral, people say eat food at dhaba
बागपत में थूक लगाकर रोटी बनाता कारीगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो गया है। इस होटल पर नरेश चिकन कॉर्नर लिखा है। कुछ दिन पहले भी इसी होटल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे पुलिस दबाकर बैठ गई थी।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने वाले लोगों का आरोप है कि होटल अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर स्थित है। यहां तंदूर पर रोटी बनाने वाला कर्मचारी रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि थूककर रोटी बनाने की घटना से होटल पर आने वाले कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने होटल संचालक और कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी बदला, दूसरे ने भी थूका
रोटी पर थूकने की वीडियो वायरल होने के बाद होटल संचालक ने कर्मचारी बदल दिया। इसके बाद होटल पर आए दूसरे कर्मचारी ने भी थूककर रोटी बनानी शुरू कर दी, जिसे देखते ही लोगों ने वीडियो वायरल कर दी। 

विज्ञापन

ऐसा करने वालों की दुकानें बंद की जाएं: असद कासमी
पिछले कुछ दिनों से कहीं रोटी तो कहीं जूस में थूकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से इस मामले में हाफिज नवाब अली का कहना है कि इस्लाम में इस तरह की हरकत बिल्कुल भी जायज नहीं है। ये कोई साजिश है।

गाजियाबाद के लोनी में जमीयत उलमा ए हिंद के महासिचव हाफिज नवाब अली ने कहा कि जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर अपने स्तर से भी इन मामलों की जांच कराई जा रही है। अब तक आए मामलों से संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कोई भी इंसान इस तरह की घटिया हरकत नहीं कर सकता।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि ऐसी हरकतें जायज नहीं हैं। जो लोग खाने पीने की चीजों में मिलावट करते हैं, उनमें थूकते हैं और पेशाब मिलाते हैं, उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा करने वाले पर आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके प्रतिष्ठान को हमेशा के लिए बंद करा देना चाहिए।

पिछले कुछ दिनों में सामने आए मामले 

  • छुटमलपुर में एक किशोर होटल पर रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था।
  • गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी।
  • गाजियाबाद में ही जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने की घटना हुई थी।
  • गाजियाबाद के ही लोनी क्षेत्र में थूक लगाकर नान बनाने की घटना सामने आई थी।
  • मेरठ में शादी समारोह में भी थूक लगाकर नान बनाने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed