फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Three friends have drowned in Yamuna river and two died in Baghpat of Uttar Pradesh

खौफनाक: यमुना नदी में डूबे तीन दोस्त, दो की मौत, गांव में पसरा मातम, तीसरे की तलाश में जुटी टीम

Thu, 19 Aug 2021 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Aug 2021 01:22 AM IST
सार

यमुना नदी में नहाते वक्त तीन दोस्त डूब गए, इनमें दो की मौत हो गई। तीसरे युवक की तलाश में टीम लगी हुई है। उधर, घटना से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
UP News: Three friends have drowned in Yamuna river and two died in Baghpat of Uttar Pradesh
यमुना नदी में डूबे तीन दोस्त। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार को एक हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए, इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं इस घटना से गांव में मातम पसर गया। उधर, जानकारी लगने पर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


लुहारी गांव में शोक का माहौल
बड़ौत क्षेत्र के खेड़ी प्रधान खादर में बुधवार को यमुना में नहाते समय तीन दोस्त डूबने लगे। एक तो किसी तरह बच गया, जबकि दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों की मौत से लुहारी गांव में शोक का माहौल है। 
विज्ञापन


लुहारी गांव निवासी मुकीम उर्फ अनस (16) पुत्र हारून अपने दोस्त खामपुर निवासी साकिब (15) और सोनू (16) पुत्र मंजूर के साथ बुधवार दोपहर खेड़ी प्रधान के खादर में यमुना में नहाने गया था। तीनों नहाते वक्त यमुना के बीच चले गए और अचानक डूबने लगे। किसी तरह सोनू बचकर बाहर आ गया। उसने गांव जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण गोताखोरों के साथ आए और यमुना में तलाश शुरू की गई। गोताखोरों ने मुकीम और साकिब को यमुना से निकाल लिया। दोनों के शरीर में पानी भर चुका था। परिजन उन्हें लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सूचना पर पुलिस भी लुहारी गांव पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे कोई कार्रवाई और पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस लौट गई। गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। गांव में दो बच्चों की मौत पर कोहराम मचा हुआ है। मृतक मुकीम कक्षा छह में पढ़ता था। उसके तीन भाई और दो बहन हैं। पिता हारून मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। ग्रामीणों ने गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। 

बकरी चराने आया किशोर यमुना में डूबा
गौतमबुद्धनगर के भट्ठा पारसौल गांव का मूल निवासी यूसुफ अपने परिवार के साथ बागपत की माता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। यूसुफ सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका बेटा सुहैल (17) बुधवार को बकरी चराने के लिए यमुना के पास गया था। सुहैल यमुना में हाथ-पैर धोने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में डूब गया। यह देखकर वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस गोताखोर इरफान की टीम को लेकर पहुंची और यमुना में तलाश शुरू कराई। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने बताया कि देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed