फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: The woman has demand second marriage with a boy and this case reach in police station

यूपी: किशोर से शादी की जिद पर अड़ी विवाहिता, कोतवाली पहुंचा मामला, पुलिस ने दे डाली हैरान करने वाली सलाह

Thu, 12 Aug 2021 07:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Aug 2021 07:11 PM IST
सार

बागपत में एक विवाहिता किशोर से शादी करने की जिद अड़ी है। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने सामाजिक स्तर से विवाद निपटाने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन
UP News: The woman has demand second marriage with a boy and this case reach in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में नगर निवासी एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर एक किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। मामला कोतवाली भी पहुंचा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस ने दंपती और उसके परिजनों को सामाजिक स्तर पर ही विवाद निपटाने की सलाह दी।

विज्ञापन


नगर निवासी एक युवक की अपनी पत्नी से अनबन रहती है। कुछ दिन से उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले सोलह वर्षीय किशोर से प्रेम संबंध बन गए। पता चलने पर पति ने गुरुवार को उस पर किशोर से संबंध समाप्त करने का दबाव बनाया। इस पर विवाहिता किशोर से शादी की जिद पर अड़ गई। 
विज्ञापन


वहीं मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दंपती के साथ उनके परिजनों को भी कोतवाली बुलवा लिया। कई घंटे तक विवाहिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति से तलाक लिए बगैर ही किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को सामाजिक स्तर पर विवाद निपटाने की बात कहकर कोतवाली से वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि विवाहिता की जिद के कारण दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका। दोनों पक्ष बगैर समझौते के वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed