फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: The couple have suicide trying by poison and woman death in hospital in Baghpat

परिवार में मातम: फेसबुक लाइव आकर उठाया खौफनाक कदम, फिर पत्नी ने भी खाया जहर, मौत, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 09 Feb 2022 04:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Feb 2022 04:59 PM IST
सार

बागपत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यापारी ने फेसबुक पर आकर खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद व्यापारी की पत्नी ने भी जहर खा लिया। वहीं अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

विज्ञापन
UP News: The couple have suicide trying by poison and woman death in hospital in Baghpat
पति-पत्नी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में एक परिवार में मातम पसर गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे जूता व्यापारी ने पत्नी के साथ फेसबुक पेज पर लाइव आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि व्यापारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू रूम में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से कासिमपुर खेड़ी गांव के रहने वाले राजीव तोमर (40) बड़ौत नगर में सुभाष नगर की गली नंबर एक में परिवार के साथ रहते हैं। बावली रोड पर उनकी जूते की दुकान है। वे होलसेल का भी काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर फेसबुक पेज पर अपनी पत्नी पूनम के साथ लाइव आए और व्यापार के संबंध में बात करते हुए जहर का पैकेट खोला और खा लिया। पत्नी पूनम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। इसके बाद पूनम ने भी जहर खा लिया। 
विज्ञापन


वहीं किसी ने दिल्ली रोड पर रहने वाले उनके परिचित को इसकी जानकारी दी तो वह तुरंत मौके पर आया और दोनों को कोताना रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां के उपचार के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और उनके परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पूनम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

सुन्ना गांव की रहने वाली थी पूनम
राजीव की पत्नी पूनम जनपद शामली के सुन्ना गांव की रहने वाली थी। राजीव के पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। गांव में राजीव की मां बिमलेश रहती थी। राजीव के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा विपुल और छोटा बेटा रिदम है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, देर रात्रि विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। - सीओ हरीश भदौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed