फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: security guard of maruti showroom committed suicide by hanging in baghpat

Baghpat: घर से ड्यूटी के लिए निकला, पर उठा लिया ये खौफनाक कदम, इसलिए तनाव में था सुरक्षा गार्ड

Fri, 23 Jun 2023 03:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

Baghpat News : सोनू घर से ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन, उसना खौफनाक कदम उठा लिया। अब परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: security guard of maruti showroom committed suicide by hanging in baghpat
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मारूति शोरूम पर तैनात सुरक्षा गार्ड सोनू (24) ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक सोनू (24) पुत्र कृष्णपाल शबगा गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मारूति शोरूम पर सुरक्षा गार्ड था। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे वह गांव से ड्यूटी के लिए शोरूम पर पहुंचा था, तभी थोड़ी देर बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां पर मौजूद गेट कीपर ने इसकी सूचना उसके परिजनों और शोरूम मालिक सहित कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मृतक के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसकी मौत से परिवार गममीन है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में चल रहा था सोनू, बाइक की टक्कर से दो लोगों की हो गई थी मौत
मृतक सोनू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। क्योंकि गत 16 जनवरी 2023 को बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सरस्वती हॉस्पिटल के सामने उसकी बाइक से स्कूटी सवार प्रवीण उर्फ पप्पू (50) पुत्र हरिकिशन और प्रदीप उर्फ सतीश (60) पुत्र भंवर सिंह निवासी सिनौली की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक अलग-अलग परिवार से थे और दोनों स्कूटी से गांव के ही संत कुमार शर्मा की बेटी की शादी में बड़ौत कन्यादान देने जा रहे थे। तभी तेज गति से बड़ौत से बाइक पर अपने घर शबगा जा रहे सोनू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में सोनू भी घायल हुआ था और उसे भी राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जब सोनू को पता चला कि उसकी बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, वह अस्पताल से भाग गया था।

यह भी पढ़ें: उजाड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक

क्लेम का नोटिस आने पर तनाव में रहने लगा था सोनू
मृतक के चाचा ग्राम प्रधान विनोद पंवार ने बताया कि बाइक से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत के बाद मृतक प्रवीण और प्रदीप निवासी सिनौली के परिजनों ने सोनू को मुआवजे के लिए 50 लाख का नोटिस भी भिजवाया था, तभी से वह तनाव में रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed