फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Innocent youth beaten by pretending to be Pakistan flag, know what happened after this

UP News: पाकिस्तान का झंडा बताकर बेकसूर युवकों को पीटा, जानें इसके बाद क्या हुआ

Mon, 16 Sep 2024 05:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के भेष में आए हमलावरों ने दो युवकों को पकड़कर बुरी तरह पीटा। जब युवक बेकसूर निकले, तो आरोपी चुपचाप फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की जरूरत नहीं समझी।

विज्ञापन
UP News: Innocent youth beaten by pretending to be Pakistan flag, know what happened after this
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पाकिस्तानी झंडा लहराने के शक में कुछ लोगों ने वर्ग विशेष के दो युवकों को पकड़कर पीटा दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जब जांच की झंडा पाकिस्तान का नहीं था और युवकों को छोड़ दिया गया। लेकिन जिन लोगों ने बेवजह पीटा, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

 

अमीनगर सराय स्थित गौसपुर गांव निवासी अरबाज और आमिर सोमवार सुबह बाइक पर हरे रंग के झंडे लहराकर नारे लगाते हुए मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सराय मोड़ से गुजरे। तभी आसपास खड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक पर पीछा किया। सिंघावली अहीर पुलिया के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया और पाकिस्तान का झंडा लहराने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। आसपास के दुकानदारों ने दोनों युवकों को बचाया और पुलिस को बुलाकर सौंपा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद वर्ग विशेष के धर्मगुरुओं को बुलाकर झंडा दिखाया। उन्होंने हरे रंग के झंडे को धार्मिक बताया। कहा कि दोनों युवक मेरठ में बारावफात के अवसर पर हो रहे कार्यक्रम में जा रहे थे। इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों युवकों के साथ गालीगलौज और पिटाई की जा रही है। 
इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि धर्म गुरुओं को बुलाकर जांच कराई तो झंडा धार्मिक निकला। इसके बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। मगर पुलिस ने तथाकथित हिंदू संगठन के आरोपी युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed