फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Illegal felling of trees in Kasturba Gandhi Residential Girls School in Baghpat

यूपी: बालिका विद्यालय में अवैध रूप से काट डाले पेड़, मामले को दबाने में जुटे अफसर, ऐसे खुली पोल

Mon, 15 Nov 2021 10:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Nov 2021 10:48 PM IST
सार

बागपत जनपद के एक बालिका विद्यालय में अवैध रूप से आधा दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले। वहीं विभाग के अधिकारी अब मामले को दबाने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
UP News: Illegal felling of trees in Kasturba Gandhi Residential Girls School in Baghpat
बालिका विद्यालय में काट डाले पेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आधा दर्जन से अधिक पेड़ों का अवैध कटान कर दिया। मामला उजागर हुआ तो विभागीय अफसर दबाने में जुटे हैं। वहीं, शिकायत के बावजूद वन विभाग के अफसर कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। 

विज्ञापन


विद्यालय में छात्राओं के लिए करीब 1.72 करोड़ की लागत से छात्रावास बनाया जाना है। इसे सिडो (उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डवलपमेंट कारपोरेशन) द्वारा बनाया जाएगा। कुछ दिन पूर्व शासन से अनुमति मिलने के बाद लखनऊ से विभागीय कर्मचारी हॉस्टल की पैमाइश करने आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ व अन्य से मिलीभगत कर विद्यालय परिसर में खड़े आधा दर्जन से अधिक पेड़ों का अवैध कटान कर डाला। मामला उजागर हुआ तो विभागीय कर्मचारी व विद्यालय स्टाफ मामले को दबाने में जुटे हैं। वहीं, अब ऊपर से हाईटेंशन लाइन आने का बहाना बना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि विद्यालय परिसर में ही दूसरी जगह हॉस्टल बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। वहां काफी संख्या में पेड़ खड़े हैं। उनके कटान की तैयारी की जा रही है। वहीं, शिकायत के बावजूद वन विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं।
विज्ञापन


पेड़ नहीं झाड़ियां काटीं
इस संबंध में लखनऊ से हॉस्टल की पैमाइश करने आए अवर अभियंता दीपक गुप्ता का कहना है कि जिस जगह हॉस्टल बनाने योजना है। उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन आ गई थी। पेड़ नहीं झाडियां काटी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

अवैध कटान नहीं हुआ
जिला समन्वयक संगीता शर्मा ने बताया कि अवैध कटान नहीं हुआ है। जिस जगह हॉस्टल बनाया जाएगा, वहां पर खड़े पेड़ों के मूल्यांकन के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। मूल्यांकन के बाद पेड़ों का कटान कर नीलामी की प्रक्रिेया की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार

जांच कर कार्रवाई करेंगे
वन क्षेत्राधिकारी राजपाल का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। यदि अवैध कटान हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed