फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Four girls were locked in a room in Baghpat, attempted rape, beaten when they raised noise

UP News: बागपत में चार बच्चियों को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर पीटा, जानें फिर क्या हुआ

Tue, 17 Jun 2025 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Jun 2025 10:14 PM IST
सार

गांव का एक युवक घर के पास खेलती बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
UP News: Four girls were locked in a room in Baghpat, attempted rape, beaten when they raised noise
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिनौली क्षेत्र के एक गांव में चाऊमीन खिलाने के बहाने चार बच्चियों को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां आए तो आरोपी चारों बच्चियों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार को उसकी पांच वर्षीय बेटी और बहन व मौसी की तीन बेटियां (जिनकी उम्र चार, छह और सात वर्ष है) घर के बाहर गली में खेल रही थीं। तभी गांव का ही सागर वहां आया और चारों बच्चियों चाऊमीन खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सागर ने चारों बच्चियों को एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर चारों बच्चियों की पिटाई की। बच्चियों के रोने और शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर आकर उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कमरे के बाहर जाकर दरवाजा खुलवाने के लिए हंगामा किया तो आरोपी सागर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस मामले में बिनौली पुलिस का कहना है कि आरोपी सागर की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी व बेटे की हत्या में बहनोई दोषी, दुपट्टे से घोंटा गला, कोर्ट ने दी ये सजा    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed