{"_id":"61461d7b8ebc3e8667576019","slug":"up-news-a-young-man-has-sexually-assaulted-a-girl-in-a-village-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी की बहन दे रही थी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी की बहन दे रही थी साथ
Sat, 18 Sep 2021 10:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:40 PM IST
सार
बागपत में एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल भी करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उससे रुपये भी ठगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी करता रहा और कई बार रुपये भी ठगे। हैरानी की बात तो यह है कि इस शर्मनाक घटना में आरोपी की बहन भी शामिल रही। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि पीड़ित युवती दूसरे वर्ग की है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पहले अपने प्रेमजाल में फांस लिया और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर आएंगे सीएम योगी: मेडिकल कॉलेज की देंगे सौगात, सफाई से चमक उठा शहर, तैयारियों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
शर्मनाक बात यह है कि युवक की बहन भी उसका साथ देती रही। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर कई बार आरोपी ने 50 हजार रुपये भी ठगे। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: युवती ने 'दिल' देकर ली जान, खुला प्रेमी की हत्या राज, दूसरे प्रेमी ने उगला
उधर, कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि शीघ्र ही दोनों आरोपी भाई-बहन पुलिस की गिरफ्त में होंगे।