Baghpat : 19 साल के दूल्हे की रुक गई शादी, पुलिस के सामने जमकर हुआ हंगामा, फिर बैरंग लौटी बरात
Baghpat News : बरात लेकर पहुंचे 19 साल के दूल्हे की शादी रुकवा दी गई। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा हुआ। लेकिन बाद में बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में बिनौली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को आई दो बहनों की बरात में एक बहन की शादी रुक गई। जिसमें दूल्हा 19 साल का निकलने के कारण बरात वापस लौटा दी गई। जिसको लेकर शादी समारोह में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिन्हें पुलिस ने शांत कराया।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों की शादी मंगलवार को होनी तय की गई थी। जिसमें बड़ी बहन की बरात बागपत और छोटी बहन की बरात मेरठ के रोहटा क्षेत्र से आई। जिसमें मेरठ के रोहटा क्षेत्र से आई बरात में दूल्हे की उम्र कम होने की सूचना पर जनहित फाउंडेशन की टीम बिनौली पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंच गई। जहां पुलिस ने दूल्हे की उम्र की जांच कराई तो दस्तावेजों में वह 19 साल का निकला।
दूल्हे की उम्र 21 साल से कम होने पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की हिदायत देकर शांत करा दिया। पुलिस के समझाने पर रोहटा से आई बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
उधर, दूसरी शादी संपन्न कराई गई। इस मामले में जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा ने बताया कि दुल्हन की उम्र 18 साल थी, लेकिन दूल्हे की उम्र 21 साल से कम मिली। जिस कारण बाल विवाह रुकवा दिया गया।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार