फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP : Janhit Foundation team stopped marriage of 19 year old groom in Baghpat

Baghpat : 19 साल के दूल्हे की रुक गई शादी, पुलिस के सामने जमकर हुआ हंगामा, फिर बैरंग लौटी बरात

Tue, 21 Nov 2023 08:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Nov 2023 08:23 PM IST
सार

Baghpat News : बरात लेकर पहुंचे 19 साल के दूल्हे की शादी रुकवा दी गई। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा हुआ। लेकिन बाद में बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
UP : Janhit Foundation team stopped marriage of 19 year old groom in Baghpat
बागपत में 19 साल के दूल्हे की शादी रुक गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बिनौली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को आई दो बहनों की बरात में एक बहन की शादी रुक गई। जिसमें दूल्हा 19 साल का निकलने के कारण बरात वापस लौटा दी गई। जिसको लेकर शादी समारोह में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिन्हें पुलिस ने शांत कराया। 

विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों की शादी मंगलवार को होनी तय की गई थी। जिसमें बड़ी बहन की बरात बागपत और छोटी बहन की बरात मेरठ के रोहटा क्षेत्र से आई। जिसमें मेरठ के रोहटा क्षेत्र से आई बरात में दूल्हे की उम्र कम होने की सूचना पर जनहित फाउंडेशन की टीम बिनौली पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंच गई। जहां पुलिस ने दूल्हे की उम्र की जांच कराई तो दस्तावेजों में वह 19 साल का निकला।

विज्ञापन

दूल्हे की उम्र 21 साल से कम होने पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की हिदायत देकर शांत करा दिया। पुलिस के समझाने पर रोहटा से आई बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

उधर, दूसरी शादी संपन्न कराई गई। इस मामले में जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा ने बताया कि दुल्हन की उम्र 18 साल थी, लेकिन दूल्हे की उम्र 21 साल से कम मिली। जिस कारण बाल विवाह रुकवा दिया गया।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed