फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Gangajal will soon be available at 34 post offices in Shamli and Baghpat

UP: शामली और बागपत के 34 डाकघरों से जल्द मिलेगा गंगाजल, 30 रुपये में मिलेगी 200 एमएल की शीशी

Fri, 19 Jul 2024 05:48 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jul 2024 05:48 PM IST
सार

यदि आप सावन में गंगोत्री, हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं, तो प्रशासन ने आपके लिए डाकघर में गंगाजल की व्यवस्था कराई है। शामली के 13 और बागपत के 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा।

विज्ञापन
UP: Gangajal will soon be available at 34 post offices in Shamli and Baghpat
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो श्रद्धालु गंगोत्री, हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए डाकघर में गंगाजल की व्यवस्था कराई गई है। बागपत मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर बागपत और शामली के 34 डाकघरों में जल्द गंगोत्री का गंगाजल मिल सकेगा। गंगाजल मंगाने के लिए डाक अधीक्षक ने 500 बोतल की मांग की है। दो दिन के अंदर डाकघरों में गंगाजल पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


मंडल अधीक्षक ने डाक विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान डाकघर बड़ौत और शामली में गंगाजल का स्टॉक रखवाया जाएगा। डाक विभाग के बागपत मंडल अधीक्षक बीएल मीना ने बताया कि शामली के 13 और बागपत के 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा। कोई भी श्रद्धालु 30 रुपये में 200 एमएल की शीशी खरीद सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेमप्लेट विवाद पर बहस जारी: पूरे यूपी में आदेश लागू कराने के फैसले से सहयोगी दल खफा, JDU व RLD ने जताई नाराजगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जिले के इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
एलम, कांधला, कैराना, झिंझाना, ऊन, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी, शामली के मुख्य डाकघर, शामली मंडी, गन्ना समिति शामली, बड़ा बाजार शामली, काका नगर शामली ।

बागपत के इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
बागपत के मुख्य डाकघर, छपरौली, बड़ौत, बागपत, बिनौली, खेकड़ा, बालैनी, ढि कौली, किशनपुर बराल, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, नेहरु रोड बड़ौत, नई मंडी बड़ौत समेत 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा।

अलग से टीमें की गई है गठित
डाक विभाग के बागपत मंडल अधीक्षक ने बताया कि सभी डाकघरों में गंगोत्री से मंगवाए गंगाजल की बिक्री के लिए अलग से टीमों को लगाया गया है। काउंटर पर कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। लखनऊ से आते ही गंगाजल की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed