{"_id":"65f60c1d51129e68f4005ab6","slug":"up-board-answer-sheet-evaluation-begins-at-two-centers-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110975-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। जिले में खेकड़ा और बागपत में शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया गया। मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही और कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।
यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा और श्री यमुना इंटर कालेज बागपत को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट और गांधी विद्यालय खेकड़ा में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। दोनों केंद्रों पर 1223 परीक्षक और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें यमुना इंटर कालेज में 363 और गांधी विद्यालय में 860 परीक्षक और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को मूल्यांकन के पहले दिन पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
मोबाइल फोन पर रहा प्रतिबंध
मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहा। केंद्रों पर पहुंच शिक्षकों के मोबाइल फोन केंद्र के गेट पर जमा कराए गए। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिला, क्षेत्रीय कार्यालय और शासन स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।