फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Assistant Development Officer Agriculture has suspended in fraud case in Baghpat

UP: लाखों रुपये हड़पने वाला अफसर सस्पेंड, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, अमर उजाला ने उजागर किया था मामला

Tue, 22 Aug 2023 08:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

Baghpat News : लाखों रुपये हड़पने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। डीएम ने टीम गठित की थी। वहीं, जांच में अधिकारी दो बार दोषी पाया गया।

विज्ञापन
UP: Assistant Development Officer Agriculture has suspended in fraud case in Baghpat
सहायक विकास अधिकारी कृषि - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बड़ौत में कागजों में थ्रेसिंग फ्लोर बनाकर लाखों रुपये हड़पने के मामले में सहायक विकास अधिकारी कृषि छपरौली को संस्पेड कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई डीएम द्वारा गठित जांच टीम द्वारा दो बार जांच में दोषी पाए जाने के बाद उप कृषि निदेशक बागपत की संस्तुति पर संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ ने की है। 

विज्ञापन


उधर, शिकायतकर्ताओं ने संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ से मिलकर आरोपी कर्मचारी से गबन की गई लाखों की धनराशि की रिकवरी कर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की भी मांग की है।

विज्ञापन

गत दिनों अमर उजाला ने कागजों में थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण में गड़बड़ी का मामला उजागर किया था। इस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों पर जांच कमेटी गठित की। गठित टीम ने गांव मुकंदपुर में जाकर जांच की तो मौके पर थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण नहीं मिला। इस मामले की दोबारा जांच कमेटी गठित हुई। 

यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

वहीं, इस जांच कमेटी को भी मुकंदपुर गांव में थ्रेंसिग फ्लोर नहीं मिला और अन्य गांवों में थ्रेंसिग फ्लोर का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला। जांच टीम ने थ्रेंसिग फ्लोर निर्माण कराने के लिए फर्जी मिस्त्री को हजारों का भुगतान कराएं जाने का मामला भी पकड़ा था। जिसके बाद टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। फिलहाल उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह की संस्तुति पर संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने आरोपी सहायक विकास अधिकारी कृषि छपरौली महेश खोखर निवासी मुकंदपुर को संस्पेड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed