फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A man died by train on Chhoti Diwali in Baghpat District

UP: छोटी दिवाली पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत, शिनाख्त करने में जुटे रेलवे अफसर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 11 Nov 2023 12:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में छोटी दिवाली यानी आज एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। फिलहाल रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।

विज्ञापन
UP: A man died by train on Chhoti Diwali in Baghpat District
ट्रेन की चपेट में आकर मौत।

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिनौली फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की तड़के एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा होने पर यह ट्रेन फाटक पर ही खड़ी रही। सूचना पर पहुंची जीआरपी व रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन शनिवार की तड़के बड़ौत में बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तो एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। यह पता नहीं चल सका है कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई या फिर वह ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया। इसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, तस्वीरों में देखें कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, रेलवे फाटक पर यह ट्रेन काफी देर तक यहीं खड़ी रही। ट्रेन में सवार यात्री खड़ी ट्रेन से उतरकर पैदल ही रेलवे स्टेशन व दूसरी जगह रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं ले आईं नकली माल: बड़ी मात्रा में फर्जी हेयर रिमूवर और पेन किलर क्रीम बरामद, ऐसे फूटा भंडा

उधर, जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान ने बताया कि ट्रेन से कटे व्यक्ति की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed