{"_id":"6a7e09ed68ba8298540398d2","slug":"up-25-year-old-woman-murdered-in-baghpat-body-set-on-fire-after-being-doused-with-petrol-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में 25 साल की युवती की हत्या, शव को पेट्रोल डालकर जलाया, हाईवे पर चादर में लिपटा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में 25 साल की युवती की हत्या, शव को पेट्रोल डालकर जलाया, हाईवे पर चादर में लिपटा मिला
Thu, 13 Aug 2026 11:46 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:46 PM IST
सार
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नंगला बहलोलपुर गांव के पास बिस्तर की चादर में लिपटा हुआ अधजला शव मिला। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं लापता युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में युवती की हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल डालकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे नंगला बहलोलपुर गांव के पास खेत में जला दिया गया। बृहस्पतिवार को चादर में लिपटा हुआ अधजला शव पड़ा मिला। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी, जिससे हत्या की घटना का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
नंगला बहलोलपुर गांव के कुछ किसान बृहस्पतिवार दोपहर खेत से लौट रहे थे तो काठा गांव की तरफ नेशनल हाईवे किनारे एक खेत में शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सुकन्या शर्मा व कोतवाली पुलिस आई और वहां छानबीन शुरू की गई। शव करीब 25 वर्षीय युवती का बताया गया, जो आधा जल चुका था। यह माना जा रहा है कि उसकी किसी अन्य जगह हत्या करने के बाद रात में यहां लाया गया और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। उसे पहचान छुपाने के लिए जलाने का प्रयास किया, मगर वह पूरी तरह नहीं जल सका। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर यहां फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती कौन है, उसकी हत्या किसने और क्यों की? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थानों से लापता युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
उनके अनुसार, युवती की पहचान और घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल व स्वाट टीम लगाई गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह पता लग सकेगा कि उसकी हत्या किस तरह से की गई है, क्योंकि शव अधजला होने के कारण पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी।
पास में नाले से मिले जूते
जिस जगह पर शव पड़ा हुआ था, उसके पास हाईवे की तरफ नाले से जूते भी मिले। वह जूते खराब नहीं थे, इसलिए यह भी माना जा रहा है कि यहां शव लेकर आने वाले के यह जूते हो सकते हैं। वहां फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
जिस जगह पर शव पड़ा हुआ था, उसके पास हाईवे की तरफ नाले से जूते भी मिले। वह जूते खराब नहीं थे, इसलिए यह भी माना जा रहा है कि यहां शव लेकर आने वाले के यह जूते हो सकते हैं। वहां फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।