फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Umesh District President, Satyaveer Singh becomes District Minister

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, उमेश कुमार जिलाध्यक्ष, सत्यवीर सिंह बने जिलामंत्री

Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Umesh District President, Satyaveer Singh becomes District Minister
खेकड़ा। नगर स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें उमेश कुमार जिलाध्यक्ष और सत्यवीर सिंह जिलामंत्री बनाए गए। संघ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें नई जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें उमेश कुमार जिलाध्यक्ष व सत्यवीर सिंह को जिलामंत्री चुना गया। कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों के लिए कार्य करेगी। वहीं, छह मार्च को बागपत स्थित यमुना इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हेमसिंह पुंडीर, शिक्षक दल के नेता सुरेश त्रिपाठी, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई जाएगी। वहीं, शिक्षकों के अन्य मुद्दों को जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान बल्लम सिंह शर्मा, डॉ. प्रशांत जैन, इंद्रपाल सिंह, दीपक शर्मा, रवींद्रपाल सिंह, सुधीर यादव, ब्रह्मप्रकाश, जाहिद अली, अनुज तोमर, अनिता देवी आदि शिक्षक-शिक्षिकाए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed