फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ultrasound centers will be investigated by forming a team

Baghpat News: टीम बनाकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कराई जाएगी जांच

Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound centers will be investigated by forming a team
बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की रैंडम चेकिंग करने और वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने राष्ट्रीय अंधता निवारण के अंतर्गत चश्मा वितरण में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को टेबलेट वितरित करने की मॉनिटरिंग कराने और अस्पतालों में साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा। डीएम ने 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस को मरीजों को ड्राप और पिकअप करने में देरी न करने और जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आशाओं का समय से भुगतान करने के लिए कहा। नवजात कन्याओं का प्राथमिकता से पंजीकरण करने कमजोर बच्चों को एनआरसी में उपचार कराने के लिए कहा। बैठक में सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार, सीएमएस सुमन चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सिसाना में संयुक्त विकास आयुक्त में मिशन तरकारी की जानकारी दी
बागपत। सहायक विकास आयुक्त डॉ आरके गौतम शुक्रवार को सिसाना गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मिशन तरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी की खेती के साथ फुलवारी की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सब्जी के साथ फुलवारी की खेती कर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। मिशन तरकारी अभियान के अंतर्गत सिसाना गांव में प्रशासन की ओर से सौ बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराकर दस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी की खेती के लिए उपलब्ध कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed