फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sides clashed in Panchayat, six injured in stone pelting

पंचायत में भिड़े दो पक्ष, पथराव में छह घायल

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Panchayat, six injured in stone pelting
हरचंदपुर गांव में पथराव के दौरान घायल हुआ युवक - फोटो : BAGHPAT
पंचायत में भिड़े दो पक्ष, पथराव में छह घायल
विज्ञापन

बागपत। हरचंदपुर गांव में दंपती के बीच दहेज को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हुई पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। पहले लाठी-डंडे चले और उसके बाद पथराव हुआ। वहां दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जिनका पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया।
हरचंदपुर गांव की रहने वाली साजना की शादी गांव के मेहताब के साथ कई साल पहले हुई थी। बताया कि दहेज की मांग को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिसमें मंगलवार शाम को दोनों पक्षों के लोगों की विवाद सुलझाने के लिए पंचायत हो रही थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पहले लाठी डंडे चले और फिर पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के समीर, साजिद, बिलाल, राशिद, आशु, ताहिद घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया और उसके बाद उनको हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

--
दोनों पक्षों नें किया समझौता तो पुलिस ने कराया मुकदमा
हरचंदपुर में मारपीट व पथराव के बाद दोनों पक्ष आपस में समझौता करने लगे। लेकिन पथराव होने के कारण पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी रवि रतन ने बताया कि पुलिस की तरफ से समीर, साजिद, बिलाल, राशिद, आशु, ताहिद, शाहिद को नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हरचंदपुर गांव में पथराव व मारपीट के बाद बागपत कोतवाली में  पहुंचे एक पक्ष के लोग

हरचंदपुर गांव में पथराव व मारपीट के बाद बागपत कोतवाली में पहुंचे एक पक्ष के लोग- फोटो : BAGHPAT

हरचंदपुर गांव में मारपीट के बाद कोतवाली में पहुंचे दूसरे पक्ष के लोग

हरचंदपुर गांव में मारपीट के बाद कोतवाली में पहुंचे दूसरे पक्ष के लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed