फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two people die due to fever

बुखार से दो लोगों की मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two people die due to fever
बुखार से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय/चांदीनगर। सिंघावली अहीर गांव में तीन दिन से बुखार से पीड़ित व्यक्ति की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना से मौत होने की चर्चा है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। वहीं पूरनपुर नवादा गांव के बुखार से बुजुर्ग ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सिंघावली अहीर गांव का लीलू (45) पुत्र दीपचंद तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजन गांव में ही उसका उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का दाह संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि युवक की मौत कोरोना से हुई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर, पूरनपुर नवादा गांव के सुभाष (62) को पिछले 10 दिन से बुखार था। दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed