{"_id":"5fecbf548ebc3e3d586762a8","slug":"two-parties-fight-over-land-dispute-baghpat-news-mrt5181110129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिल समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिल समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिला समेत तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। सिखेड़ा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। झगड़े में दो महिला सहित तीन घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने थाना चांदीनगर पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सिखेड़ा निवासी विनोद पुत्र नहार सिंह और नागेंद्र पुत्र जगत सिंह के बीच पिछले काफी वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। बुधवार को विनोद के परिजन खेतों पर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि नागेंद्र और उसकी बहन रमा डागर खेतों पर पहुंचे और उन्होंने खेत अपना होने की बात कहीं। इसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इसमें एक पक्ष से रमा डागर व उसका भाई नागेंद्र घायल हो गया। दूसरे पक्ष से मुनेश घायल हो गई। दोनों पक्षों ने थाना चांदीनगर पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मुनेश पाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में कई वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।