फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two lakh people did yoga together in the district

जिलेभर में एक साथ दो लाख ने किया योग

Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people did yoga together in the district
बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
जिले में एक साथ दो लाख लोगों ने किया योग
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में करीब दो लाख लोगों ने योग किया। इनमें युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल रहे। जनता वैदिक कालेज में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद डा. सत्यपाल सिंह, सिंचाई एवं जल संसाधन प्रमुख सचिव अनिल गर्ग, डीएम राजकमल यादव के अलावा प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारियों सहित लगभग दस हजार लोगों ने भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में सुबह छह बजे से आठ बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, शासन से नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव अनिल कुमार गर्ग ने योग कार्यशाला में भाग किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि योग व्यक्ति को एक नई ऊर्जा देता है। योग से शारीरिक मजबूती एवं मानसिक संतुलन होता है। सांसद ने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का सबसे बड़ा धन निरोगी काया है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कार्यक्रम में पहुंची आयुष विभाग की टीम व योगाचार्य को सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने एक ड्रेस कोड में इंटरनेशनल योगा डे का प्रतीक बनाया। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, पीडी विद्यानाथ शुक्ला, एसडीएम सुभाष कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता, उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल आदि लोग मौजूद रहे।0
विज्ञापन

- सांसद ने योग करते हुए हाथों पर चलकर दिखाया
कार्यक्रम में सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने का संदेश दिया। सांसद ने योग करते हुए हाथों से चलकर दिखाया तो लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की आयोजक आयुर्वेदिक अधिकारी ही देरी से पहुंचे
जनता कालेज में योग कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेदिक विभाग की देखरेख में किया गया। लेकिन वहां जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी ही देरी से पहुंचीं। जबकि जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। वहां आयोजक के नहीं होने के कारण अव्यवस्था बनी रही।

फ्रूटी के लिए भिड़ीं शिक्षकाएं, पानी के लिए परेशान रहे लोग
जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर योग कार्यक्रम के समापन पर मंच के पास से लोगों को फ्रूटी वितरित की गई। फ्रूटी लेने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं में मारामारी मच गई। फ्रूटी लेने के लिए कर्मचारियों मेें धक्कामुक्की भी हुई। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में अव्यवस्था रही। कार्यक्रम में न तो लोगों के लिए पानी की व्यवस्था थी और न ही सही ढंग से बैठने की व्यवस्था। जिस पर लोगों को परेशानी हुई।

बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेते लोग व मौजूद डीएम ओर सांसद

बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेते लोग व मौजूद डीएम ओर सांसद- फोटो : BAGHPAT

बागपत कोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता

बागपत कोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed