{"_id":"62e29c79ace40202b34d9036","slug":"two-friends-died-by-drowning-in-the-eastern-yamuna-canal-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: पूर्वी यमुना नहर में डूबकर दो दोस्तों की मौत, दोनों के शव निकाले, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: पूर्वी यमुना नहर में डूबकर दो दोस्तों की मौत, दोनों के शव निकाले, परिवारों में मचा कोहराम
Thu, 28 Jul 2022 08:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:30 PM IST
सार
दो दोस्तों की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकल लिया।
विज्ञापन
बागपत में दो दोस्तों की डूबकर मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों युवक बावली झाल पर नहाने गए थे। उधर, सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों को बुलाकर दोनों को ढूंढ निकाला और उनके शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
युवकों को बचाने का किया गया प्रयास
बताया गया कि साथियों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखारों की मदद से ढूंढकर दोनों के शव नहर से बरामद किए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बावली रोड़ निवासी राजा (18) पुत्र जमील व शाकिब (19) पुत्र शौकत नगर की बावली रोड स्थित चीफ गैन हाउस के पास रहने वाले थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। गुरुवार की देर शाम बरसात के बाद बनी उमस व गर्मी से निजात पाने के लिए दोनों पूर्वी यमुना नहर में बावली झाल के पास कुछ अन्य दोस्तों के साथ नहाने चले गए थे। नहाते वक्त अचानक राजा व शाकिब गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वह युवकों को बचाने का प्रयास करते, दोनों पानी के बहाव में गुम हो गए। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूद कर उन्हें ढूंढने का भी प्रयास किया, लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतरे में हजारों जान: यूपी के इस गांव का दर्द, बेबस लोग बोले- पानी पीकर बीमारियां झेलें या प्यासे रहकर मरें
गोताखोरों की मदद से ढ़ाई घंटे बाद नहर में मिलें दोनों शव
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मृतक राजा व शाकिब गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे बावली झाल के पास नहाने गए थे। उनके डूबने की सूचना कोतवाली पुलिस को तकरीबन साढ़े पांच बजे मिल गई थी, तभी तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ युवराज सिंह व इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया तो तकरीबन ढ़ाई घंटे बाद दोनों के शव मिल गए।