फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two deaths including woman due to fever in Sunhaida and Daha

सुन्हैड़ा और दाहा में बुखार से महिला सहित दो की मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two deaths including woman due to fever in Sunhaida and Daha
देशराज मोहल्ले में डेंगू के पांच मरीज मिले
विज्ञापन

लोगों ने की एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा/दोघट। नगर के देशराज मोहल्ले मे डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। मोहल्ले के पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों का प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है। उधर, सुन्हैड़ा और दाहा में बुखार से महिला सहित दो की मौत हो गई।
मोहल्ला निवासी अमित चौहान ने बताया कि क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। मोहल्ले की भूमि पत्नी निखिल, रुबि पत्नी विरेंद्र, सक्षम पुत्र भूदत्त, सीमा पत्नी श्याम में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है। खेकड़ के गांव सुन्हैड़ा निवासी ग्रामीण शिवकुमार (55) को तीन दिन से बुखार से था। परिजन गांव में ही निजी चिकित्सक से उसका उपचार कर रहे थे। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे खेकड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया। रविवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके मरीज की मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। परिजनों ने इस संबंध में डीएम राजकमल यादव से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के दाहा निवासी सरिता (30) पत्नी बबलू चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका बड़ौत के अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बुखार के कारण उसकी प्लेटलेट्स गिर गई थी। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डाक्टर अतुल बंसल का कहना है कि महिला की मौत की जानकारी नहीं मिली है। टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed