बागपत में दर्दनाक हादसा: मां-बेटी समेत चार की मौत, ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर, जुगाड़ के उड़ गए परखच्चे
Baghpat News : बागपत में बृहस्पतिवार को हुए दर्दनाक हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को एक ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। जिससे जुगाड़ में सवार महिला स्वाति (24), बेटी रिया (6), महिला की भांजी जाहनवी (एक साल) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक युवक की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी पति राजा और नंद शालू की हालत गंभीर है। दोनों का उपचार चल रहा है।
मूलरूप से खामपुर लुहारी का रहने वाला राजा अपने परिवार के साथ नौरोजपुर में आदेश के भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता है। इसके साथ बहन शालू का परिवार भी भट्ठे पर काम करता है और यह सभी निवाड़ा में पूर्व प्रधान रिफाकत के एक मकान में किराये पर रहते हैं। खुब्बीपुर निवाड़ा में ही राजा के मकान का निर्माण भी चल रहा है।
बताया गया कि राजा को बृहस्पतिवार को उल्टी-दस्त हो रहे थे। जिसको परिवार के लोग जुगाड़ में बैठाकर सिसाना में चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे। सिसाना गांव में पहुंचते ही बड़ौत की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से जुगाड़ में टक्कर मार दी, जिससे जुगाड़ के परखच्चे उड़ गए। उनको टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने लगा तो उसका पीछा करके राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। जहां लोगों ने उसकी धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। चालक ने अपना नाम नरेश निवासी मोहनपुरा राजस्थान बताया है।
यह भी पढ़ें: कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला
यह भी पढ़ें: Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.