फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two brothers who went to bathe in Yamuna drowned, one died

Baghpat News: यमुना में नहाने गए दो भाई डूबे, एक की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to bathe in Yamuna drowned, one died
यमुना में किशोर के डूबने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण
- निवाड़ा यमुना पुल के पास हुआ हादसा, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यमुना नदी में निवाड़ा पुल के पास नहाने गए दो भाई डूब गए। उनके शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसानों ने पहुंचकर एक किशोर को बचा लिया, जबकि दूसरा यमुना डूब गया। जहां करीब सात घंटे मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव का रहने वाले मजदूर अमजद का बड़ा बेटा इंतजार (14) रविवार की सुबह गर्मी के कारण अपने छोटे भाई निसार को साथ लेकर यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। बताया कि निवाड़ा पुल के पास यमुना नदी में नहाते समय दोनों भाई डूबने लगे। दोनों भाईयों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग वहां पहुंचे और किसी तरह निसार को बचाकर नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि इंतजार को नहीं निकाल सके और वह पानी के अंदर ही रहा।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोर इरफान के साथ यमुना में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। जहां कई घंटे मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने इंतजार का शव यमुना नदी से निकाला। उधर मृतक के परिवार वालों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अमजद के दो बेटे और दो बेटियां है। जिनमें इंतजार सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, गड्ढों में डूब चुके है कई
किशोर के यमुना नदी में डूबने के बाद वहां पहुंचे शहजाद, असलम, इशाक आदि ने बताया कि निवाड़ा यमुना पुल के पर रेत खनन होने के बाद गड्ढे हो गए। जिसके बाद से कई किशोर यमुना में डूब चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed