{"_id":"6320d8e25d1be263516d9a15","slug":"two-brothers-injured-in-the-accident-died-during-treatment-baraut-news-mrt605144261","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दो भाइयों की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दो भाइयों की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक समर का फाइल फोटो
- फोटो : BARAUT
हादसे में घायल दो भाइयों की उपचार के दौरान मौत
बागपत, बड़ौत/बिनौली। बिनौली। बड़ौत में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर दुर्घटना में घायल हुए जौहड़ी गांव के दो भाइयों की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।
जौहड़ी गांव निवासी दो भाई समीर (17) वर्ष, समर (15) वर्ष पुत्र जाकिर रविवार को किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर बड़ौत गये थे। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के सामने उनकी बाइक की एक छोटा हाथी गाड़ी से टक्कर हो गयी थी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। गंभीर हालत में उन्हें आस्था हॉस्पिटल बड़ौत से मेरठ रेफर किया गया था। सोमवार की देर शाम मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गयी। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक छा गया। लोग सांत्वना देने उनके घर पहुंच गए। पिता जाकिर, माता जमशीदा व छोटे भाई अनस का रोते रोते बुरा हाल था। गमगीन माहौल में देर रात्रि दोनों भाइयों को सुपर्दे खाक किया गया।
इस दौरान, ग्राम प्रधान सोहनपाल, प्रमोद, राजकुमार, हबीब, फारूख, नफीश अली, मुस्तकीम, जावेद, शहजाद आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मृतक समीर का फाइल फोटो- फोटो : BARAUT
विज्ञापन