{"_id":"61b78fca1dc4b01f656e1792","slug":"two-bike-riders-injured-in-road-accident-kahkra-news-mrt5688052167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्घटना मे बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक दुर्घटना मे बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा निवासी दोनों युवक बड़ौत से लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से शाहदरा निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
रामनगर शाहदरा निवासी सूर्यप्रकाश व नितेश सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर बड़ौत अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील के समीप पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ बाइक सवार सूर्यप्रकाश व नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक कार लेकर फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। घायलों के फोन से वाहन चालकों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दुर्घटना को अंजाम देकर कार समेत फरार हुए चालक का सुराग नहीं लग सका। घटना के संबंध में घायलों के परिजनों ने देर शाम तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।