{"_id":"65ba56e882ef4286a10e553a","slug":"two-arrested-for-stealing-atm-card-and-withdrawing-money-from-bank-account-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109469-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में दो घरों में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे दोनों घरों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। चोरों ने एक मकान में मिले एटीएम कार्ड से नकदी भी निकाली थी।
शहर के केतीपुरा मोहल्ले की रहने वाली फरीदा के घर में 27 जनवरी की रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। इसके बाद केतीपुरा मोहल्ले के अलाउदीन के घर से हजारों रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए थे। अलाउदीन के मकान से चोरों ने एटीएम कार्ड चोरी कर लिया और उस पर पासवर्ड लिखा मिलने पर बैंक खाते से 1500 रुपये भी निकाल लिए थे। इस मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद गुलफाम उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला केतीपुरा एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए गुलफाम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया।