फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two accused of theft in lawyer's house arrested

वकील के घर में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in lawyer's house arrested
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद कैश - फोटो : BARAUT
वकील के घर में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बिनौली रोड बस स्टैंड से दो लोगों को गिरफ्तार कर वकील के मकान पर हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बिनौली रोड बस स्टैंड पर वकील शशिकांत वत्स के मकान में चोरी करने वाले दो लोग हाथ में दो बैग लेकर खड़े हुए हैं और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर सीओ ने पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस को देख दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मेें शरद जैन उर्फ हैप्पी उर्फ अमित निवासी किशोरी लाल बिल्डिंग महावीर मार्ग और सतीश कुमार जैन शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 500800 रुपये के अलावा दो कंगन, छह चेन, एक जोड़ी कर्ण फूल चेन, पांच अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब, आठ चांदी के सिक्के, चुकटी, 12 जोड़ी ड्रिल मशीन आदि कीमती सामान बरामद किए है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी चोरी का सामान मेरठ में किसी जगह ठिकाने लगाने जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि उन्हें पता चला कि उनके नौकर विजय उर्फ बंटी व कुलदीप शर्मा कोतवाली में उनके खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराने जा सकते हैं, इस पर दोनों डर गए और चोरी के सामान को बैग में भरकर भागने का प्रयास, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योतिषी के कहने पर नदी में फेंक दिए सवा तीन करोड़ के आभूषण
पुलिस के अनुसार आरोपी शरद उर्फ हैप्पी उर्फ अमित जैन ने बताया कि वकील के मकान से चोरी हुए आभूषणों में से सवा तीन करोड़ के आभूषण एक ज्योतिषी के कहने पर नदी में फेंक दिए। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने नदी में आभूषण फेंकने के बात कहीं थी, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed