फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck grabbed in the name of getting it installed in the company, case filed

कंपनी में लगवाने के नाम पर ट्रक हड़पा, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck grabbed in the name of getting it installed in the company, case filed
कंपनी में लगवाने के नाम पर ट्रक हड़पा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बा के ही टंकी मोहल्ले के रहने वाले ट्रक चालक से पड़ोस में रहने वाले दो भाईयों ने कंपनी में लगवाने के नाम पर ट्रक हड़प लिया। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

टंकी मोहल्ले में रहने वाले आजाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक चलाकर अपना जीवन यापन करता है। 28 मई को मोहल्ले के ही शौकीन व मोबीन ने उसे एक लाख रुपये महीना के हिसाब से कंपनी में ट्रक लगवाने की बात कही। जिसके बाद शपथ पत्र बनवाकर उसका ट्रक लेकर चले गए। आरोप लगाया कि कई दिन बाद उसने ट्रक के बारे में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया और उल्टा धमकाकर भगा दिया। जिसमें पीड़ित ने ट्रक कटवाने की आशंका जताई। इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत पर शौकीन व मोबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed