फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by skin disease, worse than fever

त्वचा रोग कर रहा परेशान, बुखार से भी हाल बेहाल

Sun, 10 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Troubled by skin disease, worse than fever
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/ अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले की 23 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 868 मरीजों ने बीमारियों की जांच कराई। मेले में सबसे अधिक 154 मरीज त्वचा रोग और 55 बुखार से संबंधित पहुंचे। फैजपुर निनाना में डीएम राजकमल यादव ने मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पीएचसी का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर रविवार को 868 लोगों ने जांच कराई। इनमें सबसे अधिक 154 लोगों को त्वचा रोग की समस्या थी। 55 मरीज बुखार, नौ मरीज लीवर, 16 मरीज हाइपर टेंशन और आठ संदिग्ध मामले टीबी के मिले। इनके अलावा 16 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। फैजपुर निनाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने ड्रेसिंग कक्ष, ओपीडी, पंजीकरण, पैथोलॉजी, कोविड कक्ष, महिला और पुरुष वार्ड, डिलीवरी रूम, दवाई स्टोर का निरीक्षण किया। इस मौके प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ और ग्रामीणों ने डीएम से केंद्र पर स्टाफ की नियुक्ति और केंद्र को गोद लेने की मांग की। इस मौके पर डॉक्टर नंद राम त्यागी, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार, लैब असिस्टेंट विकास, एएनएम सुदेश के अलावा आशा संगनी व आंगनबाड़ी मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। केंद्र प्रभारी डॉ मुकेश, दीपक, मुकेश धामा, पिंकी, अन्नू, अनीता, धर्मेंद्र, राजेंद्र, रीता देवी, अनु मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी डॉ मुकेश दीपक ने बताया कि मेले में 26 रोगियों की जांच कर दवाई वितरित गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed