{"_id":"62619e7d71cf29209a5981a4","slug":"trouble-due-to-dusty-air-in-the-morning-relief-from-drizzle-in-the-afternoon-baghpat-news-mrt5854794191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूल भरी हवा से परेशानी, दोपहर में बूंदाबांदी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूल भरी हवा से परेशानी, दोपहर में बूंदाबांदी से राहत
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धूल भरी हवा से गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
05 डिग्री गिरावट दर्ज की गई अधिकतम तापमान में, 36 रहा पारा
तेज हवा से वाहन चालकों को हुई परेशानी, गेहूं की थ्रेसिंग भी बंद करनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बृहस्पतिवार सुबह को धूल भरी तेज हवाओं के चलने से लोगों को परेशानी हुई। धूल उड़ने से सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। गेहूं की थ्रेसिंग भी बंद करनी पड़ी। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी और धूल से थोड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तीन-चार दिनों से तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा था। गर्मी बढ़ने के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे थे। बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव आने पर लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि सुबह चली धूल भरी तेज हवाओं से लोगों को परेशानी हुई। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को धूल के कारण परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई। हवा तेज होने के कारण हाईवे से लेकर नगर के मार्गों पर चारों और धूल ही धूल नजर आई। लोग धूल से बचने के लिए लोगों ने कपड़े का सहारा लिया। तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे किसानों को विलंब होने पर परेशानी उठानी पड़ती है। इससे थ्रेसिंग का कार्य बंद करना पड़ा। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
दो दिन और सताएगी धूल भरी हवा
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा संदीप चौधरी ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। फिलहाल तेज बारिश की कोई संभावना नही है। हल्की बूंदा बांदी होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक एमएम बारिश हुई है। यदि बारिश पांच एमएम से कम होती है, तो उसे बारिश नहीं माना जाता।
विज्ञापन
विद्युत तारों से उठी चिंगारी से आठ बीघा फसल जली
बालैनी। बुढ़सैनी गांव में उच्च क्षमता के विद्युत लाइन के तारों से उठी चिंगारी गिरने से किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान कपिल यादव पुत्र हरवीर सिंह ने बताया कि उसके खेतों के ऊपर से उच्च क्षमता के विद्युत लाइन गुजर रहे है। बृहस्पतिवार को तेज हवा में लाइन में स्पार्किंग होने से खेत में चिंगारी गिर गई। इससे उसकी आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।