{"_id":"617ee0beed93057be375f141","slug":"tributes-paid-to-sardar-patel-baghpat-news-mrt563145251","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए, नगर में निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए, नगर में निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
बागपत के पंचशील कालोनी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती मनाते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्काउट्स एवं गाइड ने रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का शुभारंभ श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रभात फेरी में स्काउट राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी कॉलेज से शुरू होकर नगर के मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के उपरांत कॉलेज में सभा करके सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर स्काउट्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। स्काउट्स ने कॉलेज के एक-एक पौधे को गोद लिया और देखरेख का जिम्मा लिया। इस मौके पर जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अशोक बंधु भारद्वाज, डॉ. राधेश्याम सिंह, रविदत्त शर्मा, रोशनलाल, बृजनंदन सिंह, संदीप जैन, नीरज शर्मा, शिवानी शर्मा, चंचल, शालू आदि मौजूद रहीं।
सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोया
बागपत। गुर्जर भवन में गुर्जर महासभा की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। यहां प्रमोद धामा ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कर भारत राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया था। वह किसानों के प्रथम नेता थे। महासभा के अध्यक्ष करतार पहलवान ने समाज से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को गुर्जर भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं व प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह, प्रताप सिंह गुर्जर, सतीश प्रधान, कपिल बंसल, लीलू प्रधान, दयाचंद, गजेंद्र बली, श्रीकांत धामा, हरीश चौधरी, कंवरपाल भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
देश की अखंडता के सूत्रधार थे सरदार पटेल
रमाला। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने अपने आवास पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि देश का आधार एकता और अखंडता होती है। सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे। सरदार पटेल ने देश की आजादी और उसके बाद देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले गृह मंत्री बने। 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
लौहपुरुष की जयंती पर पुष्प अर्पित किए
बागपत। सपा कार्यालय पर रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई की जयंती पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों के लिए संघर्ष व सत्याग्रह के माध्यम से अंग्रेज सरकार की हठधर्मिता की नीति का विरोध किया था। आजाद भारत के एकीकरण की प्रक्रिया में भी उनकी अहम भूमिका रही। इस मौके पर नगेंद्र सिंह, डॉ. सीमा यादव, डॉ. शकील अहमद, सचिन उर्फ गुड्डू, अमित तोमर, राजसिंह यादव, राजपाल शर्मा, कय्यूम, राजीव प्रधान, महबूब, नदीम अल्वी, हरीश गुर्जर, डॉ. राधेश्याम मौजूद रहे।
रालोद ने सरदार पटेल की जयंती मनाई
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि आजादी से पहले भी उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर की लड़ाई लड़ी। उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। सरदार पटेल ने आजादी के बाद सभी रियासतों को खत्म कर अखंड भारत का निर्माण किया। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान अमित, मोमीन, योगेंद्र पाबला, जितेंद्र, उस्मान, राजेंद्र, कपिल खैला, रोहित ढाका, धर्मवीर, राजेश आदि मौजूद रहे।