फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tributes Paid to Martyrs of the 1857 Revolution in Basaud

Baghpat News: बसौद में 1857 की क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 11 May 2026 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tributes Paid to Martyrs of the 1857 Revolution in Basaud
बसौद में 1857 की क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो-20
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बसौद गांव में रविवार को युवा चेतना मंच द्वारा शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1857 की क्रांति के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके अद्वितीय बलिदान और शौर्य पर प्रकाश डाला।


युवा चेतना मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच के महासचिव समीर सत्तार अहमद ने 1857 की क्रांति के दौरान बसौद गांव की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि क्रांतिकारियों ने इस गांव में अंग्रेजी सेना का दस घंटे तक डटकर मुकाबला किया था। इस भीषण संघर्ष में 180 क्रांतिकारी शहीद हो गए थे। इसके बाद अंग्रेजी सेना ने बर्बरता दिखाते हुए पंद्रह क्रांतिकारियों को बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी थी। इतना ही नहीं, अंग्रेजी सेना ने पूरे गांव में आग लगाकर उसे तबाह कर दिया था। कवि इकबाल सिंह ने बसौद गांव के योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाबा शाहमल को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला था। इस दौरान तेजपाल सिंह, चंद्रपाल बालियान, इदरीश प्रधान, परवेज अहमद, इकबाल सिंह, तेजपाल सिंह, फतेह मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed