फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Treatment of the infected was being done in non-Kovid hospital

नॉन कोविड अस्पताल में किया जा रहा था संक्रमित का उपचार

Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Treatment of the infected was being done in non-Kovid hospital
बड़ौत के भोपाल मैमोलियल हॉस्पिटल के डॉक्टर को फटकार लगाते एसडीएम दुर्गेश मिश्र व मौजूद सीएचसी अ? - फोटो : BARAUT
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

एसडीएम ने नोटिस जारी कर अस्पताल प्रबंधन से मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड स्थित नॉन कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित का उपचार किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के मरीजों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराकर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सीएमओ कार्यालय को सिनौली गांव के मरीज की दो दिनों से भोपाल नर्सिंग होम में उपचार की सूचना मिली थी। उन्होंने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीज का कोरोना टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित खेकड़ा के एल-टू अस्पताल में शिफ्ट किया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के कोविड टेस्ट कराकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराकर अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। उधर, अस्पताल के संचालक डॉ रिहान का कहना है कि मरीज के परिजन टायफाइड की रिपोर्ट लेकर आए थे। हालत गंभीर होने पर मरीज को रेफर करने के लिए बोला गया था, मगर मरीज के परिजनों ने रेफर करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

दिल्ली में एमटीएस पद पर तैनात था
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भोपाल नर्सिंग होम में भर्ती संक्रमित की मौत ऑक्सीजन लेवल डाउन होने के कारण हुई है। मृतक सिनौली गांव का रहने वाला था। वह नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में क्लर्क (एमटीएस) के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए बगैर नॉन कोविड अस्पताल में संक्रमित का उपचार करना गंभीर है। अस्पताल संचालक को नोटिस भेजा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। - एसडीएम दुर्गेश मिश्र

नॉन कोविड अस्पताल में संक्रमित का उपचार करने की अनुमति नहीं है। अस्पताल संचालक और स्टाफ की लापरवाही के कारण संक्रमित की मौत हुई है। अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सीएमओ डॉ. आरके टंडन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed