{"_id":"65171bc49faae752ed0b9c64","slug":"train-stopped-at-the-station-due-to-stone-being-thrown-in-the-fork-of-railway-track-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-5723-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेलवे ट्रैक के कांटे में पत्थर डालने से स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेलवे ट्रैक के कांटे में पत्थर डालने से स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
Sat, 30 Sep 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में बड़ागांव रेलवे फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने पटरी बदलने वाले कांटे में पत्थर भरकर उसे जाम कर दिया। इससे कांटे ने कार्य करना बंद कर दिया और ट्रेन करीब आधा घंटा तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कर्मियों ने कांटा ठीक कर ट्रेन को रवाना कराया।
शामली से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन 04430 शुक्रवार को सुबह 11 बजे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन जब रवाना होने लगी तो लाइन बदलने वाले कांटे ने कार्य करना बंद कर दिया। स्टेशन मास्टर ने कई बार कांटा बदलने का प्रयास किया, लेकिन कांटा नहीं बदला। जिससे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कांटे को चेक किया तो उसमें पत्थर भरे मिले। उन्होंने तुरंत कांटे से पत्थरों को निकाला। कांटा चालू होने के बाद पटरी बदली जा सकी। इसके बाद स्टेशन मास्टर और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
स्टेशन मास्टर बसंत कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने लाइन बदलने वाले कांटे में पत्थर भर दिए थे। समय रहते पत्थर निकलवाकर ट्रेन को रवाना कराया गया। रेलवे पटरी से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।