फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tractor parade violence, Delhi Police sent notice to nine including RLD leaders and Thambedar

बागपत: ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने रालोद नेताओं व थांबेदार सहित नौ को भेजा नोटिस

Sat, 06 Feb 2021 08:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Feb 2021 08:52 PM IST
सार

  • नोटिस मिलने पर थांबेदार व किसानों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ पनप रहा रोष
  • बोले थांबेदार-जब दिल्ली नहीं गए तो फिर क्यों भेजा नोटिस

विज्ञापन
tractor parade violence, Delhi Police sent notice to nine including RLD leaders and Thambedar
Kisan Tractor Rally - फोटो : ANI

विस्तार

26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने  बागपत में रालोद के पूर्व विधायक, थांबेदार व किसानों सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए नोटिस भेजा है। इससे उनमेें रोष पनपता जा रहा है।

विज्ञापन


थांबेदार ब्रजपाल चौधरी का तो यहां तक कहना है कि जब हम दिल्ली ही नहीं गए तो फिर क्यों नोटिस भेजा गया। यह पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं तो ओर क्या है। उधर, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि मनमाना ढंग से पुलिस कार्रवाई कर रही है। इससे क्षेत्र के किसानों मेें रोष व्याप्त है और फिर से पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पंचायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल गत 26 जनवरी को जनपद से नए कृषि कानूनों के विरोध मेें दिल्ली में चल रहे आंदोलन में काफी संख्या मेेंं किसान टैक्टर परेड में शामिल होने गए थे। उसी कारण दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने जनपद के लोगों को भी नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में युवक को थर्ड डिग्री देने पर चौकी प्रभारी और सिपाही सस्पेंड

हिंसा में नामजद करते हुए दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक वीरपाल राठी, थांबेदार ब्रजपाल चौधरी, सभासद आशुतोष तोमर, आचार्य बलजोर सिंह आर्य व विनोद खेड़ा सहित नौ लोगों को नोटिस भेजा है। पुलिस ने तमाम लोगों से दिल्ली पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराने की बात लिखी है। उधर नोटिस मिलने के बाद लोगों में रोष व्याप्त है।

थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि मै दिल्ली नहीं गया। मैने बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे धरने से ही किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। स्थानीय प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी दी। यदि इसके बावजूद दिल्ली पुलिस नोटिस भेज रही है, तो वह गलत है। मनमानी है। हम इसका विरोध करेगें और डीएम व एसपी से मिलेंगे।

आचार्य बलजोर सिंह आर्य ने कहा कि नोटिस मिला है, मैं दिल्ली नहीं गया। एसपी से फोन पर बातचीत हुई, उन्होंने बुलाया है, क्योंकि एसपी के संज्ञान में है कि मैं दिल्ली नहीं गया। अन्य जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्होंने भी पुलिस प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से की गई कार्रवाई पर रोष जताया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed