फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   took a pledge to take care by planting trees

पौधरोपण कर परवरिश करने का लिया संकल्प

Fri, 28 Jan 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
took a pledge to take care by planting trees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को इको फाउंडेशन के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पौधरोपण करके उनकी देखभाल कर परवरिश करने का संकल्प लिया।

संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन रक्षक हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि अंधाधुंध कटान से प्रदूषण बढ़ने के साथ पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। प्रतिदिन ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। कोविड-19 महामारी में प्राणवायु की जिस तरह आवश्यकता पड़ी है उसे देखते हुए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। उन्होंने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्टाफ के साथ फलदार व छायादार पौधरोपण किया। यहां डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, कुणाल आर्य, नितिन जैन, विश्वास तोमर, सुशील भाटिया, वैभव जैन, चंद्रवीर सिवाच, अश्वनी तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed