फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today the route will be diverted around the counting places

Baghpat News: मतगणना स्थलों के आसपास आज डायवर्ट रहेगा रूट

Fri, 12 May 2023 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Today the route will be diverted around the counting places
-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, पार्किंग की भी व्यवस्था कराई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर तीनों मतगणना स्थलों के आसपास रूट डायवर्ट रहेगा, जिसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। उधर, तीनों मतगणना स्थलों के आसपास वाहनों की पार्किंंग की व्यवस्था भी की गई है।

मतगणना को लेकर बागपत में पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज, बड़ौत में उत्पादन मण्डी और खेकड़ा में लख्मीचंद पटवारी कालेज के आसपास शनिवार सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन जारी रहेगा। इसमें मेरठ की तरफ से बड़ौत होते हुए हरियाणा या शामली जाने वाले भारी वाहनों को बरनावा चौकी से डायवर्ट कर दाहा, दोघट होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भेजा जाएगा। वहीं हल्के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। मेरठ की तरफ से बड़ौत होते हुए अमीनगर सराय की तरफ जाने वाले वाहनों को बिनौली रोड चौकी कस्बा से अग्रसेन मूर्ति बड़ौत होते हुए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भेजा जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सराय रोड के रास्ते जनपद मेरठ जाने वाले वाहनों को बावली चुंगी से होते बिजरौल-मुजफ्फरनगर मार्ग से भेजा जाएगा। अमीनगर सराय के रास्ते बड़ौत आने वाले सभी वाहनों को कैडवा सराय मार्ग पर रोककर बिनौली की तरफ भेजा जाएगा। इसके अलावा खेकड़ा में लख्मीचंद पटवारी कालेज के आसपास सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। हल्के वाहनों को खेकड़ा होते हुए काठा से आवागमन कराया जा सकेगा। इसके अलावा पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे मार्ग से आने वाले वाहनों का खेकड़ा की तरफ जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इनमें हल्के वाहनों को काठा से खेकड़ा होते हुए गणतव्य भेजा जाएगा। इसके अलावा बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान में मतगणना के दौरान महिला थाना चौराहा, चमरावल रोड से होते हुए मोदीनगर, मुरादनगर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इन्हें मेरठ बागपत हाईवे से पिलाना भट्ठा होते हुए भेजा जाएगा। इसके अलावा बाईपास से हाईवे और महिला थाना जाने वाले वाहनों का प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed