फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today Chaudhary Jayant Singh will address every section in Ashirwad Path Rally

आशीर्वाद पथ रैली में आज हर वर्ग को साधेंगे चौधरी जंयत सिंह

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today Chaudhary Jayant Singh will address every section in Ashirwad Path Rally
बागपत/बड़ौत। आशीर्वाद पथ रैली में शनिवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह हर वर्ग को साधेंगे। रैली में किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे तो हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह विरासत की पगड़ी पहनाए जाने के बाद पहली बार बागपत में आएंगे। इस रैली को एतिहासिक बनाने के लिए रालोद नेता दिनभर जनसंपर्क में जुटे रहे।
विज्ञापन

जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान पर शनिवार को आयोजित होने वाली आशीर्वाद पथ रैली को कई मायने में अहम माना जा रहा है। क्योंकि दादा चरण सिंह व पिता अजित सिंह की विरासत की पगड़ी पहनाए जाने के बाद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पहली बार यहां आ रहे है। जहां पगड़ी पहनाने के कार्यक्रम में जयंत सिंह के भावुक होने के कारण वह ज्यादा देर तक नही बोल सके थे, वहीं इस रैली में चौधरी जयंत सिंह हर मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। रैली में सबसे ज्यादा किसान का मुद्दा उठाया जाएगा तो धार्मिक भाईचारा बनाकर पार्टी से जोड़ने भी अहम होगा। रैली की तैयारियों को लेकर ही शुक्रवार को नेताओं ने मैदान का निरीक्षण किया और उसकी पूरी रणनीति भी बनाई गई।
विज्ञापन

रैली की तैयारियों के लिए जुटे रालोद नेता
शुभांगी फार्म हाउस में रैली की तैयारियों को लेकर रालोद नेताओं की बैठक हुई। राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने विचार रखे। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, देवेन्द्र आर्य एडवोकेट ने लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता चौधरी ब्रजपाल सिंह व संचालन विक्रम सिंह आर्य व एडवोकेट देवेन्द्र कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान चौधरी बलजोर सिंह आर्य, जय किशोर, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, विश्वास चौधरी, प्रमेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, सतीश चौधरी, अनिल आर्य, प्रशांत तोमर, रामकुमार चेयरमैन, सुरेश मलिक, जितेंद्र कन्डेरा, अंकित राणा, योगेन्द्र तालियान, विपिन ढिकाना, जिला बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, धर्म बीर सिंह एडवोकेट, बिजेन्दर सिंह तोमर, वेदपाल पंवार, आनंद पाल तोमर, विकास मलिक, विकास प्रधान, नरेंद्र मान एडवोकेट, प्रमोद पूनिया, सागर तोमर, चिराग, आशुतोष, रेनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से रालोद को मजबूत बनाने का किया आह्वान
बड़ौत। अग्रसेन भवन में शुक्रवार को संपन्न हुए युवा सम्मेलन में रालोद नेता योगेश जिंदल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीकांत धामा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed